सांठगांठ कर फर्जी बैनामा, दबंगों ने की जमीन हड़पने की साजिश मोहनलालगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

मोहनलालगंज,लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में दबंगों की मिलीभगत से कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। हीरालाल खेड़ा, मजरा सिसेंडी निवासी जागेश्वर प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जागेश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1985, 2004 और 2011 में पंजीकृत बैनामों के जरिए आवासीय भूमि खरीदी थी और उस पर कमरे व दीवार का निर्माण भी कराया था।

आरोप है कि छोटे लाल पुत्र स्व. जगमोहन, आशू बाथम पुत्र छोटे लाल और संतोष कुमार पुत्र स्व. शिव पल्टन ने देवी चरन के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए।पीड़ित के मुताबिक, 15 जनवरी 2015 को दबंगों ने सांठगांठ कर 2400 वर्गफीट भूमि का फर्जी बैनामा छोटे लाल की पत्नी उर्मिला के पक्ष में करा दिया। इसमें उनकी खरीदी हुई 442 वर्गफीट भूमि और लगभग 2000 वर्गफीट अतिरिक्त भूमि भी जोड़ दी गई।पीड़ित जागेश्वर प्रसाद ने बताया कि मैंने अपनी खून-पसीने की कमाई से यह जमीन खरीदी थी।

फर्जी दस्तावेजों के सहारे दबंग मेरी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। मुझे न्याय की उम्मीद सिर्फ पुलिस और प्रशासन से है।मोहनलालगंज थाना प्रभारी दिलेश सिंह ने बताया, “प्रार्थी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस पूरे प्रकरण से इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसे भू-माफियाओं पर अंकुश न लगाया गया तो आए दिन लोग इस तरह की साजिशों का शिकार बनते रहेंगे।


Spread the love

Related Posts

सती दहन और दक्ष यज्ञ विध्वंस की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Spread the love

Spread the loveमरहरा बाजार में श्रीराम कथा का दूसरा दिन, कथा व्यास निशि सिंह चौहान ने सुनाई भगवान शिव और माता सती की कथा अवधी खबर संवाददाता मालीपुर, अम्बेडकरनगर। भियांव…


Spread the love

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ मजबूती और माइक्रोप्लानिंग पर जोर

Spread the love

Spread the loveअटल भवन में सांगठनिक बैठक, 3 नवंबर के लखनऊ पदमार्च में अवध क्षेत्र से लाखों लोगों के शामिल होने का दावा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भाजपा जिला कार्यालय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *