ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

Spread the love

जैतपुर थाना क्षेत्र में पखवाड़े भर में दूसरी बड़ी वारदात, पुलिस ने जांच तेज की

जलालपुर (अंबेडकरनगर)।
जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के मुस्कुराई गांव में शुक्रवार रात एक और सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव निवासी 50 वर्षीय ऑटो चालक रामस्वरूप (पुत्र स्व. मोहन) की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका खून से लथपथ शव कमरे में मिलने से गांव में दहशत फैल गई।

पुत्र ने देखा खौफनाक मंजर
रामस्वरूप रोज की तरह शुक्रवार रात गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे किनारे बने कमरे में सोने गए थे। वे पेशे से ऑटो चालक थे और बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने का कार्य करते थे। उनकी पत्नी का निधन आठ वर्ष पहले हो चुका था। शनिवार सुबह जब वे घर नहीं लौटे तो उनका पुत्र उन्हें बुलाने पहुंचा। वहां पिता का शव खून से लथपथ पड़ा देखकर उसकी चीख निकल गई।

पुलिस बल मौके पर
सूचना पर क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह, कोतवाल संतोष कुमार सिंह और जैतपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

निजी रंजिश की आशंका
सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे निजी रंजिश की संभावना है। संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार गौतम ने कहा, “हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं। जल्द ही हत्यारों का पर्दाफाश किया जाएगा।”

इलाके में बढ़ी दहशत
गौरतलब है कि जैतपुर थाना क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी हत्या है। पखवाड़े पहले चौदहप्राश गांव में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी थी। अब रामस्वरूप की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *