पेट्रोल पंप पर तेल घोटाले का आरोप, पीड़ित ने किया वीडियो वायरल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर-अकबरपुर एनएच हाईवे पर बने अंकित पेट्रोल पंप पर एक बार फिर तेल घोटाले का मामला सामने आया है। पीड़ित अभय सोनी निवासी महरुआ ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 5 सितंबर की रात लगभग 8:30 बजे वह अपनी बोतल में 95 रुपये का तेल डलवाने पहुंचा था।


अभय सोनी का कहना है कि मशीन पर 95 रुपये का भुगतान दर्ज हुआ, लेकिन बोतल में मात्र 730 एमएल ही पेट्रोल डाला गया। जब उसने इसका विरोध किया तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बोतल छीनकर उसमें भरा तेल पलट दिया और धमकी देते हुए कहा कि “हमारी मशीन पर रीडिंग दर्ज है, कुछ नहीं कर पाओगे, जहां शिकायत करनी हो कर दो। पीड़ित के मुताबिक, यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है।

अंकित पेट्रोल पंप पर पूर्व में भी तेल चोरी की शिकायतें हो चुकी हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्रवाई नहीं करते, जिससे कर्मचारियों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। घटना से हताश होकर पीड़ित ने पूरा वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। ग्राहकों ने प्रशासन से मांग की है कि पेट्रोल पंप की गहन जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *