महरुआ पावर हाउस पर विश्वकर्मा पूजन, आल्हा कार्यक्रम और मेले में उमड़ी भीड़

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के पावर हाउस परिसर में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार भव्य विश्वकर्मा पूजन, आल्हा कार्यक्रम और मेले का आयोजन किया गया। पावर हाउस जेई एवं समस्त स्टाफ की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आए लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले में चाट, फुल्की, चाऊमीन, बर्गर और जलेबी की दुकानों ने विशेष आकर्षण बटोरा, वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और विभिन्न खेल-कूद की आकर्षक व्यवस्थाएं की गई थीं। बच्चों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मेले का आनंद लेने पहुंचे।

विश्वकर्मा पूजन में लोगों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद आल्हा कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पावर हाउस पर आयोजित यह कार्यक्रम दिनभर आकर्षण का केंद्र बना रहा।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम भी है।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *