न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
जनपद में दहेज उत्पीड़न और हत्या के एक संगीन मामले में न्यायालय के आदेश पर टांडा थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा है। मामला नाजरीन बानो पत्नी सलमान शेख निवासी ग्राम विरोजपुर, थाना टांडा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से जुड़ा है।

पीड़िता तरन्नुम बानो पुत्री जहूर अहमद निवासी हुसैनगंज, शाहगंज (जौनपुर) ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी बहन नाजरीन बानो को उसका पति सलमान शेख, जेठ तौफिक अहमद, देवर छोटू, सास शाहजहां और जेठानी दहेज की मांग एवं पुत्र न होने के कारण लगातार प्रताड़ित करते थे।

आरोप है कि 9 जुलाई 2025 को अभियुक्तों ने मिलकर नाजरीन बानो की हत्या कर दी। परिजनों को शव तक देखने नहीं दिया गया और जब उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की मांग की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता द्वारा थाना टांडा पुलिस से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।अधिवक्ता प्रभात मिश्रा के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किए जाने के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए टांडा थाना पुलिस को आदेश दिया कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाए। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *