सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत बुधवार को जनपद में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने जिला मुख्यालय के पंडा टोला में साफ-सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

अभियान में चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान को नई दिशा दी और स्वयं भी इसमें सक्रिय होकर देशवासियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और हमें प्रतिदिन अपने आसपास सफाई करने की आदत डालनी चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वच्छता से बीमारियों से बचाव होता है। भाजपा ने बूथ स्तर तक सफाई अभियान चलाकर जन-जन को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया है।

सफाई अभियान में एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह, आनंद वर्मा, डॉ. राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, बाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, दीपक तिवारी, चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, नंद कुमार तिवारी राना, डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, सतपाल पटेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *