मनरेगा घोटाला: 5 दिन बीत गए, अभी तक नहीं हो पाई कोई गिरफ्तारी

Spread the love

सरखने किशुनीपुर में लाखों की अनियमितताएं, पुलिस की लापरवाही पर सवाल

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
कटेहरी विकासखंड की ग्राम पंचायत सरखने किशुनीपुर में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं का खुलासा होने के लगभग 5 दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की सक्रियता की कमी और धीमी जांच के कारण आरोपी अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं।

बताते चले की ग्राम निवासी राजीव कुमार दुबे ने 11 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि तालाब की खुदाई और मिट्टी डालने के कार्य में भारी धांधली हुई।

शिकायत के बाद 28 अगस्त को मुख्य विकास अधिकारी और सहायक अभियंता, जिला ग्राम विकास अभिकरण ने मौके पर जांच की।
जांच रिपोर्ट में पाया गया कि तालाब के किनारे केवल 280 घन मीटर मिट्टी डाली गई, जबकि भुगतान 1856 घन मीटर का दिखाया गया। यानी 1776 घन मीटर मिट्टी का फर्जी भुगतान, जिससे सरकारी खजाने को ₹5,41,376 का नुकसान हुआ।

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ने ग्राम प्रधान रीता देवी, ग्राम सचिव सरिता शुक्ला और तकनीकी सहायक ब्रम्हदेव त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और 33.33 प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी कटेहरी हौशिला प्रसाद की तहरीर पर महरुआ थाने ने सरकारी धनराशि गबन और दुरुपयोग का मुकदमा दर्ज किया।

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जांच में लगी हुई है, लेकिन ग्रामीणों और प्रशासनिक महकमे में इस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

इस खुलासे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत स्तर पर लंबे समय से गड़बड़ी हो रही थी, लेकिन इस बार जांच ने वास्तविकता उजागर कर दी।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *