दुर्गा पूजा समितियों की बैठक हुई संपन्न, दिए गए आवश्यक निर्देश

Spread the love

जलालपुर अंबेडकर नगर।
आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सव को देखते हुए शनिवार को कोतवाली जलालपुर में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर समितियों के पदाधिकारियों ने पूजा पंडालों और आस-पास की व्यवस्थाओं से जुड़ी परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया।

बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा नगर क्षेत्र में साफ-सफाई और जगह-जगह लटकते बिजली के तारों का रहा। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक राम प्रकाश पांडे ने बताया कि सफाई से संबंधित सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने नगर क्षेत्र में लटकते तारों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।

कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने समितियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में अग्निशामक यंत्र, रेत से भरी बाल्टी, पानी से भरा ड्रम अनिवार्य रूप से रखा जाए। साथ ही पंडाल में एक बैनर पर समिति के जिम्मेदार पदाधिकारियों के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल संपर्क किया जा सके।ध्वनि प्रदूषण से निजात दिलाने हेतु पूजा पंडालून में केवल दो साउंड बॉक्स लगाने की इजाजत दी गई है इससे ज्यादा पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्रा और देवेश मिश्रा, सभासद आशीष सोनी, प्रतिनिधि साधु यादव, गोपाल कसौधन, मोहन जायसवाल, अरुण मिश्र, शत्रुघ्न सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी समितियों से अपील की कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए।


Spread the love

Related Posts

2027 की तैयारी में जुटे सुभासपा कार्यकर्ता, ओमप्रकाश राजभर ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Spread the love

Spread the loveबूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान, सामाजिक समरसता एवं सामाजिक न्याय पर दिया जोर अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को…


Spread the love

विद्यालय से गैरहाजिरी और नौकरी के नाम पर धन लेने की शिकायतो के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित

Spread the love

Spread the loveबीएसए ने पांच आरोपों में की कार्रवाई, चेक बाउंस होने और नोटिसों का जवाब नहीं देने का भी मामला, विभागीय जांच शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *