महिला थानाध्यक्ष ने दुर्गा पूजा में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। दुर्गा पूजा के अवसर पर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने मिशनशक्तिफेज़-5 के तहत विशेष कार्रवाई की। महिला थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ पुरानी तहसील समेत अन्य प्रमुख दुर्गा पंडालों के पास पैदल मार्च कर निरीक्षण किया और उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाया। विशेष रूप से इल्तिफातगंज रोड स्थित रामलीला पंडाल का जायजा लेते हुए उन्होंने महिलाओं और बच्चियों से संवाद कर उनके मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा किया।

थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान रात में दर्शन के लिए आने वाली महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पहल से नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई, जिससे लोग पूरे उत्साह और निश्चिंत भाव से पूजा और महोत्सव का आनंद ले रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *