अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। थाना मालीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर दस हजार रुपये का इनामी अभियुक्त इंतिहार पुत्र कंडे को हमजापुर पुल के पास गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर थाना मालीपुर में हत्या के प्रयास, ठगी, धोखाधड़ी, संपत्ति क्षति, गोवध निषेध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोप हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक विनोद यादव एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक त्रिलोकी नाथ मिश्र और मालीपुर की पूरी टीम शामिल थी। पुलिस ने कहा कि जिले में वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।





