गांधी जयंती पर हरियाली का संदेश : स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संकल्प – समाजसेवी नीरज मौर्य

Spread the love

अंबेडकर नगर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को उनके “स्वच्छता और सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रामनगर महुवर (डिहवा) स्थित डिहबाबा स्थल पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नव्या ग्रीन फाउंडेशन की अगुवाई और आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही समाज को स्वच्छता, हरियाली और स्वास्थ्य के महत्व से भी अवगत कराया गया।

आयोजन के दौरान गांधी जी के स्वच्छ, सुंदर और सशक्त भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में इस पहल को एक छोटा किंतु महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा –
“एक पौधा ही नहीं, यह जीवन है, यह भविष्य है।”

इस अवसर पर नीरज मौर्य (अध्यक्ष: नव्या ग्रीन फाउंडेशन), घनश्याम (अध्यक्ष: आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान), आदित्य मौर्य सहित कई समाजसेवी और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर हरियाली का संकल्प लिया।

नीरज मौर्य ने कहा –
“पौधारोपण हर इंसान को करना चाहिए, क्योंकि यही वह कार्य है जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा। हर पौधा हमारे बच्चों के लिए एक सांस, एक छांव और एक जीवन है।”

👉 गांधी जयंती के इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि स्वच्छता, हरियाली और सेवा को जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।


Spread the love

Related Posts

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित, किसानों को समेकित पोषक तत्व प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दी गई जानकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम “खेत बचाओ अभियान” रबी वर्ष 2026 के अंतर्गत आज ग्राम बाला पकोली…


Spread the love

दीपावली की मिठास में मिलावट का जहर! नकली खोया और रंगीन मिठाइयों का कारोबार तेज, खाद्य सुरक्षा विभाग मौन

Spread the love

Spread the loveत्योहार आते ही बाजार में सक्रिय होते हैं मिलावटखोर, खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई भी चंद दुकानों तक सिमटकर रह जाती है; सालभर कुंभकर्णी नींद में सोता रहता…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *