दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।महरुआ थाना क्षेत्र के आनंदनगर चौराहा आदमपुर तिन्दौली मोड़ के पास सोमवार की शाम लगभग 7:30 बजे दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में देवेंद्र वर्मा उर्फ गब्बर (40 वर्ष) पुत्र रामस्वरूप वर्मा, निवासी बरामदपुर जरियारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले जाया गया, जहाँ से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे घायल राम उजागिर गुप्ता (45 वर्ष) पुत्र रामनिहोर गुप्ता, निवासी आदमपुर तिन्दौली का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल थाना महरुआ को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को किसी प्रकार की लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त है, पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है, फिलहाल कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *