नीम के पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
महरुआ अम्बेडकरनगर।
थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम सभा पाती मनसापुर कुट्टी में सोमवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ 32 वर्षीय तुलसीराम पुत्र रामदुलार ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पीछे उसकी दो नाबालिग बेटियाँ हैं—एक लगभग 7 वर्ष और दूसरी 5 वर्ष की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात से ही तुलसीराम घर से लापता था। परिवारजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात लगभग 4 बजे घर के पीछे स्थित नीम के पेड़ से उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल थाना अध्यक्ष महरुआ यादवेंद्र सोनकर को दी गई, जो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजा।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक तुलसीराम मानसिक रूप से कमजोर (मंदबुद्धि) व्यक्ति था। घटना की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई थी। थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।


Spread the love

Related Posts

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मोबाइल-पर्स गायब

Spread the love

Spread the loveमेला देखने निकला था 24 वर्षीय जय सिंह, मौत की वजह पर सस्पेंस; जिले में लगातार मिल रहे शवों से उठ रहे कानून-व्यवस्था पर सवाल अवधी खबर संवाददाता…


Spread the love

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीरामलीला, 29 तक चलेगा मंचन

Spread the love

Spread the love1987 से लगातार हो रहा आयोजन, धार्मिक लीलाओं के साथ अंतिम दो दिन होंगे नाट्य कार्यक्रम प्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर)। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामलीला समिति…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *