डम्मरदास कुटी की जमीन पर कब्जे के प्रयास और महंथ को धमकी का मामला — प्रधान प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
थाना महरुआ क्षेत्र के ग्राम मंशापुर स्थित प्रसिद्ध बाबा डम्मरदास कुटी की भूमि पर कब्जे के प्रयास और महंथ को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महंथ सुखराम दास चेला स्वर्गीय महंथ रामनाथ दास निवासी मंशापुर कुटी द्वारा थाना महरुआ में तहरीर दी गई है।

महंथ सुखराम दास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वे मंशापुर कुटी के महंथ एवं कुटी की समस्त चल-अचल संपत्ति के संरक्षक हैं। दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को वे जनपद बस्ती स्थित बाबा निहाल दास कुटी की शाखा ऊजी गए हुए थे। इसी दौरान विपक्षी अविनाश सिंह पुत्र मंगला सिंह निवासी मंशापुर द्वारा कुटी की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया।

महंथ के चेले गीतम तिवारी पुत्र जय दयाल तिवारी निवासी ऊजी, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती ने जब कब्जा करने से मना किया तो विपक्षी अविनाश सिंह ने 28 अक्टूबर को अपने मोबाइल से फोन कर गीतम तिवारी और महंथ सुखराम दास को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महंथ सुखराम दास ने 31 अक्टूबर को लौटकर थाना महरुआ में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि अविनाश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *