आवारा कुत्ते के हमले में 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर

Spread the love

रघुनाथपुर गांव में घटी दर्दनाक घटना, परिजनों में मचा कोहराम

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा उस समय घटित हुआ जब एक आवारा कुत्ते ने 12 वर्षीय बालक पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी बालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल से होते हुए लखनऊ रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम रघुनाथपुर निवासी प्रमोद गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र आकाश गुप्ता सोमवार 3 नवंबर की सुबह अपने दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और अचानक बालक पर टूट पड़ा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर घर के लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े और काफी प्रयास के बाद कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक बालक के दाहिने गाल का मांस कुत्ता काटकर निकाल चुका था।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर घायल बच्चे को जिला अस्पताल अंबेडकर नगर पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर किया। वहां से भी हालत गंभीर होने के कारण डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, लखनऊ भेजा गया।

अंतिम समाचार मिलने तक बालक की हालत स्थिर लेकिन चिंताजनक बताई जा रही है।
गांव में इस घटना के बाद आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *