विधायक दूधराम ने मामले की जांच कराकर डा० फैज वारिस को तत्काल स्थानांतरित करने की डीएम से किया मांग

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

कुदरहा, बस्ती। विधानसभा 311 विधायक दूधराम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा (कुदरहा ) के अधीक्षक डा० फैज वारिस के खिलाफ जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना से शिकायत किया है और अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है एवं मामले की जांच कराकर तत्काल अधीक्षक डा० फैज वारिस का स्थानांतरण अन्य स्थान पर करने की मांग किया है ।


आपको बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा (कुदरहा ) में कार्यरत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० फैज वारिस पर विधायक दूधराम ने आरोप लगाया है कि डा० फैज वारिस के विषय में क्षेत्रीय आमजनमानस द्वारा काफी शिकायतें मिल रही है। यहां तक की समस्त सी०एच०ओ० को प्रताड़ित करना अधीक्षक की आदत बन चुकी है। अधीक्षक लगभग 12 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनहरा (कुदरहा ) पर कार्यरत है।

कभी भी रात्रि कालीन आकस्मिक सेवा में इनकी उपलब्धता नही रहती है। इनके विषय में कर्मचारियों द्वारा धनउगाही के आरोप पत्र लिखित रूप से उपलब्ध कराया गया है। विधायक दूधराम व सरदार सेना जिला अध्यक्ष विनय चौधरी ने भी जिलाधिकारी को दिए पत्र में लिखा है कि जन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर 12 वर्षों से लगातार तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पर तैनात अधीक्षक / प्रभारी डा० फैज वारिस को अन्यत्र स्थानान्तरण करने का आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी बस्ती दिया जाएं ताकि क्षेत्रीय मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके ।

उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने विधायक दूधराम व सरदार सेना जिला अध्यक्ष विनय चौधरी से कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांचकर कर अधीक्षक डा० फैज वारिस के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *