सरदार पटेल की जयंती पर भव्य राष्ट्रीय एकता पदयात्रा, भारी जनसमूह की उपस्थिति

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में टांडा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टांडा के चिंतौरा चौराहे स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी द्वारा माल्यार्पण कर की गई।

पदयात्रा चिंतौरा चौराहे से आरंभ होकर चौक, जुबेर चौराहा, रोडवेज मार्ग से होते हुए अलीगंज पहुंची, जहाँ बाबा रामशरण दास बालिका इंटर कॉलेज में यह एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्कूलों के स्काउट-गाइड छात्र–छात्राएं, शिक्षक एवं व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर जनता का उत्साह और सहभागिता देखते ही बन रही थी।

सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल ध्वज नहीं, बल्कि राष्ट्र के सम्मान, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। सरदार पटेल ने भारत की रियासतों का एकीकरण कर देश को टूटने से बचाया और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल सर्वाधिक योग्य थे, किंतु कांग्रेस ने हमेशा उन्हें उपेक्षित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान का मूल्यांकन आज पूरा देश कर रहा है, लेकिन कांग्रेस ने उनके महत्व को वर्षों तक दबाए रखा। उन्होंने पदयात्रा को राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया।

कार्यक्रम का संचालन देव पटेल ने किया। संयोजक रमेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह सहित पूर्व विधायक संजू देवी, ब्लॉक प्रमुख बसखारी संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, श्याम बाबू गुप्ता, शंकर गुप्ता, नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल, स्वदेश गौतम, सूर्यकांत, सुग्रीव कनौजिया सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

पदयात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। कार्यक्रम में रिंकू गौड़, सभासद आशीष यादव, सभासद दशरथ मांझी, आशीष सोनी, अशोक विश्वकर्मा, राकेश सोनकर, सुनील पासवान, रिदम खन्ना, राकेश यादव, अजीत द्विवेदी, संदीप माझी, अजय सोनी, शाहिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *