पीआरबी 112 से आमने-सामने टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Spread the love

ग्रामीणों का सड़क जाम, लापरवाही का आरोप।

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के पांती गांव के पास रविवार सुबह पीआरबी 112 वाहन और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पांती बांधादैत्य निवासी राजेंद्र सिंह (45) रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने पुत्र शिवम सिंह के साथ स्कूटी से मंशापुर की ओर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे पाइप फैक्ट्री के पास स्थित राजकीय नलकूप के पास पहुंचे, तभी सुखारीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पीआरबी 112 (यूपी 32 एजी 7372) से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों के अनुसार राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम सिंह के कमर के नीचे पैर में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और सुखारीगंज-मनसापुर मार्ग पर बैठकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर महरुआ थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सम्मनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह को भी बुलाया गया। काफी समझाने-बुझाने और दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में दो विवाहित बेटियां और एक पुत्र शिवम सिंह है, जो इस हादसे में घायल हुआ है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीआरबी वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं थाना प्रभारी महरुआ यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शराब के नशे में होने और स्कूटी के असंतुलित होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *