पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने वृद्धाश्रम में मनाया बेटे का जन्मदिन, सेवा और संवेदना की दिखाई अनूठी मिसाल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने बेटे आदित्य पटेल का जन्मदिन इस बार पारंपरिक ढंग से न मनाकर मानवता, सेवा और संस्कारों के संदेश के साथ मनाया। उन्होंने दहीरपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर बेसहारा, जरूरतमंद एवं परिवार से उपेक्षित वृद्धजनों के बीच समय बिताया और उनके साथ बेटे का जन्मदिन मनाकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया।


इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कपिल देव वर्मा ने बुजुर्गों को संबोधित करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि आप सभी स्वयं को कभी असहाय या अकेला न समझें। आज से कपिल देव वर्मा आपका बेटा है। किसी भी समय आवश्यकता पड़ने पर फोन करके अपनी समस्या बताइए, मैं हर संभव प्रयास कर आपकी मदद करूंगा। उनके इस आत्मीय संबोधन से वृद्धजनों की आँखें नम हो गईं और माहौल भावुक हो उठा।


भाजपा नेता के स्नेह, अपनत्व और सहयोग को देखकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गजन बेहद आह्लादित और प्रसन्न दिखाई दिए। जन्मदिन के अवसर पर आदित्य पटेल ने उपस्थित सभी वृद्धजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिससे संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की झलक स्पष्ट दिखाई दी। बुजुर्गों ने भी पूरे स्नेह के साथ आदित्य पटेल को दीर्घायु होने का आशीर्वाद देते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।


कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम का वातावरण आत्मीयता, अपनत्व और खुशियों से भरा रहा। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं और युवाओं को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।


इस अवसर पर वृद्धाश्रम के प्रबंधक सत्य प्रकाश शुक्ला, राधेश्याम उपाध्याय, इंद्रेश वर्मा सहित आश्रम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए कपिल देव वर्मा एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *