भैंस चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की सक्रियता से मिली सफलता

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


पुलिस टीम बुधवार को थाना कोतवाली अकबरपुर में पंजीकृत पिकअप वाहन से भैंस चोरी से संबंधित वांछित अभियुक्त पंकज गौड़ पुत्र हीरालाल, निवासी ग्राम भिउरा, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अन्नावा चौराहे से लगभग 100 मीटर आगे कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उ.नि. संदीप कुमार विश्वकर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर अभियुक्त को दबोच लिया। पूछताछ व जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम-पता सही पाया। पुलिस ने अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए रात करीब 12 बजकर 25 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *