दिनदहाड़े टेलर चालक से असलहे के दम पर 60 हजार की छिनैती, दहशत का माहौल

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत पियारेपुर ढढ़वा के निकट बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे दिनदहाड़े असलहे के दम पर छिनैती की सनसनीखेज वारदात सामने आई। मालीपुर निवासी टेलर चालक अमरीश गुप्ता से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने 60 हजार रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए।


जानकारी के अनुसार अमरीश गुप्ता टेलर संख्या बीआर 24 जीसी 8905 से पियारेपुर मोरंग खाली कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे अन्नावा–श्रवणक्षेत्र मार्ग पर प्यारेपुर ढढ़वा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने असलहे के दम पर रुपयों से भरा बैग छीना और तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के मार्गों पर तलाश और गश्त बढ़ा दी गई है। घटना के बाद अहिरौली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *