प्राथमिक विद्यालय गयासपुर में प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को दे रहे शिक्षा,अब सरकारी स्कूल भी प्राइवेट से काम नहीं

Spread the love

राजू निषादअयोध्या (अवधी खबर)। विकासखंड तारुन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गयासपुर मे स्थित प्राथमिक विद्यालय गयासपुर में शिक्षा की अलख जगा रहे। विद्यालय के नोडल शिक्षक डॉ आदित्य प्रकाश दूबे जिनके पास कई महाविद्यालयों मे पढ़ाने का अनुभव और बच्चों के साथ उनका लगाव अपने अनुभव और विज्ञान के साथ सांमजस्य बैठाकर बच्चों को स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक समाज के तौर तरीकों से बच्चों के ज्ञान कौशल को निखारने का कार्य कर रहे है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भी आज के इस आधुनिकता समाज में अपनी पहचान बना सके। डॉ दूबे भूगोल और इतिहास से मास्टर की डिग्री के साथ ही भूगोल विषय में पी एच डी भी हैं।

परिषदीय विद्यालयों में उत्तर प्रदेश सरकार की स्मार्ट क्लास की देन और ऐसे अध्यापकों के लगन से बच्चों के भविष्य को एक अलग आयाम मिल रहा है। आने वाले समय में ये विधालय किसी भी प्राइवेट स्कूल से पीछे नहीं रहेगें। बच्चों को इस समय किताबी ज्ञान के साथ-साथ देश-विदेश की तकनीकी ज्ञान और आविष्कारों से जोड़ना बहुत ही अनिवार्य है। ऐसे में यह विद्यालय भारत सरकार स्मार्ट क्लास बनाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर रहा है। शिक्षक डॉ आदित्य प्रकाश दूबे ने बताया कि हमारे यहां समय-समय पर बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता, पी टी, सामान्य ज्ञान, व प्रोजेक्टर के माध्यम से इनका शारीरिक व मानसिक विकास किया जाता है। ताकि यह बच्चे आने वाले समय में हर संघर्षों से लड़ने में सक्षम रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *