महाकाल रूल आउट टूर्नामेंट का भव्य समापन, खेल भावना का दिखा उत्साह

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

जलालपुर अम्बेडकरनगर।
क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित महाकाल रूल आउट टूर्नामेंट का समापन पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शुकुल बाजार की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कड़े संघर्ष के बाद गौलपुर की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भावी क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवम चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर कराने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर सत्यम राज कमेती, टीम अध्यक्ष शिवम चौधरी, अक्षय पटेल, सोनू वर्मा, अमरेश पटेल, मिथुन, भावी ग्राम प्रधान अतुल चौधरी, राजन कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, युवा खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खेलों के प्रति बढ़ते रुझान और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर लोगों ने आयोजकों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Spread the love

Related Posts

सुरेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकली पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Spread the love

Spread the loveसपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने साइकिल चलाकर यात्रा का शुभारंभ किया अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने जनसंपर्क गतिविधियां…


Spread the love

छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के उपाय, पेन बांटकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

Spread the love

Spread the loveडॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज सेमरी में एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान, कहा-छेड़खानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, तत्काल पुलिस को दें सूचना…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *