संत निरंकारी मिशन का प्रोजेक्ट अमृत चौथा चरण शुरू

Spread the love

देशभर में 1500 से अधिक स्थानों पर स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर/सुल्तानपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट अमृत के चौथे चरण का शुभारंभ 22 फरवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक देशभर में किया जाएगा। यह अभियान परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में आयोजित होगा।


मिशन के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार यह अभियान देश के 1500 से अधिक स्थानों पर एक साथ संचालित किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। सुल्तानपुर के तिंदौली सहित श्रवण क्षेत्र में भी महात्मा सेवा सदन के तत्वावधान में ‘स्वच्छ भारत’ और स्वच्छ अमृत अभियान के अंतर्गत सफाई कार्यक्रम चलाया गया।


मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत वर्ष 2023 में भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से की गई थी। इसका उद्देश्य जल स्रोतों नदियों, तालाबों, झीलों, कुओं व झरनों की स्वच्छता, संरक्षण और संवर्धन को जनआंदोलन का रूप देना है।


अभियान के तहत जागरूकता संगोष्ठियां, सामूहिक गान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सोशल मीडिया के माध्यम से जलजनित रोगों से बचाव तथा स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया जा रहा है। मिशन का मानना है कि स्वच्छ जल से स्वच्छ मन और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है।


मिशन पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल केवल एक दिवसीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि जल संरक्षण को जीवनशैली और संस्कार के रूप में अपनाने का आह्वान है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित करना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *