श्रवण क्षेत्र चौकी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Spread the love

बिना जांच मुकदमा दर्ज करने, समझौते के आरोप और संदिग्ध मुलाकातों की चर्चा; निष्पक्ष जांच की मांग

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत श्रवण क्षेत्र चौकी की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक चौकी स्तर पर कुछ मामलों में बिना समुचित जांच के मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि कुछ प्रकरणों में समझौते का दबाव बनाया जाता है।
सूत्रों के अनुसार, यदि पीड़ित पक्ष आर्थिक रूप से कमजोर होता है तो कथित रूप से विपक्षी पक्ष से समझौते की कोशिश की जाती है। वहीं यह भी चर्चा है कि यदि कोई पक्ष मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ा रहे, तो उसके खिलाफ ही कार्रवाई किए जाने की संभावना बन जाती है।
चौकी इंचार्ज संदीप विश्वकर्मा को लेकर भी यह कहा जा रहा है कि वे अक्सर कोतवाली अकबरपुर में अधिक देखे जाते हैं, जबकि उनकी तैनाती श्रवण क्षेत्र चौकी पर है। इस पर पुलिस की ओर से कोई औपचारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
इसी क्रम में एक और चर्चा क्षेत्र में जोर पकड़ रही है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि चौकी क्षेत्र के एक कथित बड़े अपराधी से चौकी स्तर पर अक्सर शाम के समय मुलाकात होती देखी जाती है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति काली स्कॉर्पियो वाहन से आता है और उसकी मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। पिछले एक माह में दर्ज मुकदमों और चौकी की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि तथ्य स्पष्ट हो सकें।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *