शिक्षामित्र शिक्षक संघ ने मानदेय वृद्धि की घोषणा पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर। लम्बे समय से अल्प मानदेय के कारण आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे शिक्षामित्रों ने 2026 बजट सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय अप्रैल से 18000 रूपए किये जाने की घोषणा पर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर ने आभार व्यक्त किया।

शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य सहित जिला महामंत्री मोहम्मद मोसीर खान, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पंडित संजय शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष राम करन प्रजापति, सर्वेश कुमार, ब्लाक महामंत्री राम अशीष वर्मा सहित शिक्षामित्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मानदेय वृद्धि की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की है।

मानदेय वृद्धि की घोषणा पर शिक्षामित्रों में आशा की किरण जगी है। मानदेय वृद्धि से आर्थिक तंगी का दंश झेल रहे शिक्षामित्रों को राहत मिलेगी।


Spread the love

Related Posts

डीएम और सीएमओ के निर्देशों के बावजूद अवैध अस्पताल संचालित?

Spread the love

Spread the loveबरियावन-टांडा रोड पर ‘यशवंत हड्डी अस्पताल’ का चौंकाने वाला खुलासा अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकर नगर। जनपद में एक ओर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर अवैध अस्पतालों के…


Spread the love

मनरेगा में मास्टर रोल का खेल! अशरफपुर पखवाड़े में बिना काम 79 मजदूर दर्ज, जिलाधिकारी की सख्ती के बीच बड़ा सवाल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (अमित मांझी)। जनपद के अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा अशरफपुर पखवाड़े में मनरेगा के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *