सिंचाई के दौरान विवाद में युवक पर हमला, आंख में चाबी मारने का आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। थाना महरूआ क्षेत्र के एक गांव में खेत की सिंचाई के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति पर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष महरूआ को अस्पताल से लौट के बाद शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धनेतारा आंतडीह निवासी राम सुरेश वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के नाती सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर अंतर्गत बनगांव निवासी सचिन वहां पहुंचे।

आरोप है कि पाइप के ऊपर से गुजरने को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर सचिन ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और साइकिल की चाबी से उनकी आंख पर हमला कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि हमले में उनकी आंख में गंभीर चोट आई और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

साथ ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय अंबेडकरनगर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वर्तमान मे उपचार के बाद घर चला आया है। पीड़ित चिकित्सालय से लौटने के बाद शनिवार को थाना महरूआ में लिखित शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *