स्कूल निर्माण स्थल से सरिया चोरी का मामला, एक आरोपी हिरासत में, दूसरा फरार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।जिले के भीटी थाना क्षेत्र में निर्माणधीन स्कूल से सरिया चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को मौके से दबोच लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद बाराबंकी के दरियाबाद निवासी चंदन वर्मा पुत्र सत्यनाथ ने भीटी थाने में शिकायती पत्र दिया है।

उनका कहना है कि भीटी क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के समीप उनका स्कूल बन रहा है। आरोप है कि 7 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:40 बजे स्थानीय निवासी सचिन पुत्र चुन्नीलाल वहां रखे स्कूल के निर्माण कार्य की सरिया उठा ले गया।


घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन को सरिया के साथ पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस पूछताछ और छानबीन में यह बात भी सामने आई कि इस कृत्य में दुबौली भीटी निवासी राज पुत्र अमर जीत कहार भी शामिल था, जो पुलिस के आने से पहले ही भाग निकला।


पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में यह भी आशंका जताई है कि इससे पहले भी निर्माण स्थल का ताला तोड़कर सरिया, लकड़ी, खंभा बांधने का सरिया और लाउडस्पीकर का तार आदि कीमती सामान चोरी हो चुका है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

सफाई कर्मचारियों को सफाई उपकरण दिलाया जाये -जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटेहरी दुर्गा प्रसाद पाण्डेय से…


Spread the love

चोरियों का बोलबाला, मंदिर के दानपात्र और शराब की दुकान के सोलर पैनल पर हाथ साफ; अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं

Spread the love

Spread the loveप्रमोद कुमार वर्मा अम्बेडकरनगर (अवधी खबर) जिले के महरुआ थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *