मनरेगा मजदूरी भुगतान में गड़बड़ी, रोजगार सेवक पर एफआईआर के निर्देश

Spread the love

ग्राम पंचायत गरौली का मामला, बीडीओ ने सचिव को दिए विधिक कार्रवाई के आदेश

अवधी खबर संवाददाता

तारुन, अयोध्या। ग्राम पंचायत गरौली में मनरेगा योजना के तहत मजदूरी भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम पंचायत सचिव को ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने समेत विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विभागीय पत्र के अनुसार, ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी आरती पत्नी सालिकराम और उमा पत्नी दुर्गा के नाम से जारी मस्टर रोल की मजदूरी का भुगतान उनके संबंधित खातों में नहीं हुआ। आरोप है कि मजदूरी भुगतान के लिए किसी अन्य व्यक्ति का बैंक खाता फीड कर धनराशि का भुगतान करा दिया गया।

जांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता के लिए ग्राम रोजगार सेवक सुरेश कुमार को जिम्मेदार माना गया है। बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया है कि संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसकी प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।

मामला सामने आने के बाद मनरेगा में मस्टर रोल और मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि विभागीय कार्रवाई के बाद प्रकरण में और क्या तथ्य सामने आते हैं।


Spread the love

Related Posts

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर संघ नाराज, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

Spread the loveनाली सफाई के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का आरोप, अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड कटेहरी की ग्राम…


Spread the love

आशा कार्यकत्रियों ने 20 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी समेत उठाईं कई मांगें

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति, उत्तर प्रदेश ने शहरी एवं ग्रामीण आशा कार्यकत्रियों तथा आशा संगिनियों की विभिन्न लंबित समस्याओं और…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *