उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खान को मिली अहम जिम्मेदारी

Spread the love

सदस्य बनाए जाने पर भाजपा नेताओं व समर्थकों ने जताई खुशी, दी बधाई

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। जनपद के अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुढ़नपुर, कुर्की निवासी नेहा खान को 8 सितंबर 2026 को तीन वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

नेहा खान के उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनाए जाने पर अम्बेडकरनगर के प्रशासक/ जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, डॉ0 रजनीश सिंह, डॉ0 मिथिलेश त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष विवेक मौर्या, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। सभी नेताओं ने कहा कि नेहा खान को मिली यह जिम्मेदारी जनपद के लिए गौरव की बात है।

आपको बता दें कि नेहा खान अपनी राजनीतिक शुरुआत सबसे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू की इसके बाद उनकी कर शैली को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा में भी अहम जिम्मेदारी मिली थी। अब उन्हें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नामित किया गया है। उनके शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि नेहा खान आयोग के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज के हितों एवं उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगी। उनके मनोनयन पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *