युवती से दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस की उदासीनता से नाराजगी सौंपा ज्ञापन दी आन्दोलन की चेतावनी

Spread the love

बस्ती। जनपद के नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत स्थित रानीपुर बेलाड़ी गांव के मुकेश शर्मा की 32वर्षीय पत्नी मधुमालती का शव गांव के सिवान में मिला था बता दें कि वह 22 फरवरी की रात शौच के लिये घर से बाहर गई थी और दूसरे दिन सुबह खेत में संदिग्ध अवस्था में उसकी लाश पाई गई। मुकेश शर्मा का कहना है कि उनकी पत्नी का रेप कर उसकी हत्या कर दी गई इस मामले में राष्ट्रीय विछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल महासचिव एवम पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुंर प्रेम नंदवंशी के साथ गांव के दर्जनों लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर पूरे मामले से अवगत कराते हुये कार्यवाही की मांग किया। इसके बाद डीएम कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और तत्काल दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

आपको बता दें कि तहरीर के आधार पर मुकदमा नहीं दर्ज किया गया बल्कि नगर थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित परिवार को ही झूठी पूछताछ के लिये बार-बार थाने पर बुलाकर उनको मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है इस प्रकार की संवेदनहीनता कदापि बर्दाश्त नही की जायेगी। ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने मांग किया है कि उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर प्रशासन मुकदमा पंजीकृत कराकर दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाये। अन्यथा की स्थिति में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये बड़े पैमाने पर संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

जन कल्याण संघर्ष मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी ठाकुर ने भी उक्त मामले में मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग किया है उल्लेखनीय है कि मुकेश शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में गांव के ही घनश्याम उर्फ गुल्लू पुत्र विजय सिंह, मिटठू पुत्र गोपाल, भोलू पुत्र रामजीत पर पत्नी का रेप व हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है लेकिन पुलिस मामले का खुलासा नही कर पाई। ज्ञापन सौंपते समय किरण देवी,आलोक ठाकुर, संजय शर्मा, विजय कुमार शर्मा, भैया लाल शर्मा, बबलू शर्मा, बाबा ठाकुर, गीता देवी, लालमणि ठाकुर, रमेश चंद्र शर्मा, चंद्रभान शर्मा, डॉ कैलाश चंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, अजीत ठाकुर, विजय प्रकाश ठाकुर, हरिराम ठाकुर, श्याम बिहारी ठाकुर, मनोज कुमार शर्मा, गोपाल कृष्ण ठाकुर, अशोक कुमार शर्मा, मंजू देवी, शिवपूजन ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, अनिल शर्मा, रामगोपाल शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, बाबा नगई दास, महेंद्र शर्मा, मदन शर्मा, अतुल शर्मा, करन शर्मा, अमन शर्मा, पंकज शर्मा, रामलाल शर्मा, प्रेम शर्मा, रामसूरत शर्मा, शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *