 
									अवधी खबर संवाददाता
अम्बेडकरनगर। लक्ष्मण को हिन्दी विषय में पीएच. डी. की उपाधि मिली। उन्होंने अपना शोध-कार्य ‘हिन्दी आलोचना में इतिहास बोध’ विषय पर एस. एस. जे. कैंपस, अल्मोड़ा- कुमाऊँ विश्वविद्यालय, उत्तराखंड की सहायक प्राध्यापिका डॉ. माया गोला के निर्देशन में पूरा किया। बाह्य परीक्षक के रूप में जेएनयू से आए प्रो. अजमेर सिंह काजल ने इस मौखिकी को सम्पन्न कराया। लक्ष्मण आलापुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम गढ़वल के निवासी हैं।
इन्होंने पंडित राम लखन शुक्ल राजकीय पी. जी. कॉलेज, आलापुर अंबेडकर नगर से परास्नातक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और उसी साल दिसम्बर, 2017 में यूजीसी नेट-जेआरएफ में भी सफलता प्राप्त की। लक्ष्मण हिन्दी भाषा और साहित्य पर गहन शोध और अन्वेषण में काफी रुचि रखते हैं। इन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। लक्ष्मण के इस सफलता पर सपा के पूर्व जिला-अध्यक्ष, रामशकल यादव, पूर्व जि. पं. स. प्रदुम्न यादव ‘बब्लू’, बलिराम गौतम साथ ही डॉ. माया गोला, डॉ. प्रीति आर्या, डॉ. लालजीत राम, डॉ. प्रवीन कुमार यादव, राजनाथ प्रजापति, माया श्रीधन, अमरजीत यादव, उषा यादव, जयवीर सिंह नेगी समेत कई अन्य लोगों ने अपार-हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ भेंट की हैं।





