
अवधी खबर संवाददाता
भीटी अंबेडकरनगर। राम लखन पीजी कॉलेज भीटी अंबेडकर नगर के विद्यालय में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया।जिसके मुख्य अतिथि भीटी उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज एवं खजूरी मंडल के भाजपा अध्यक्ष रानेश पांडे राम बक्श सिंह विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह भीटी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वीरू सिंह के मौजूदगी में सोमवार 25 टेबलेट वितरण किया गया।
टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर लहर दौड़ पड़ी। छात्र आदित्य सिंह मनु सिंह अंजलि तिवारी पूजा प्रजापति रेखा साधना वर्मा नेहा मोनी यादव अंकित अग्रहरि गुंजन राजू मिश्रा अनिल सिंह देवेंद्र एवं अध्यापक गण लल्लन प्रसाद श्रीवास्तव प्रवीण कुमार विपिन वर्मा वशिष्ठ वर्मा संतोष कुमार सिंह रुखसाना बानो उषा निषाद अंकित सिंह एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे।





