अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टांडा नगर इकाई द्वारा एस.एफ.डी. आयाम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। संडे फॉर सोसायटी के तहत टांडा नगर के अंतर्गत टीएनपीजी कॉलेज परिसर में राम रघुवीर अग्रवाल की प्रतिमा की सफाई एवं स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य रूप से आनंद गुरु एवं डा शिवम गुरु विभाग सह संयोजक विज्ञेश श्रीवास्तव ,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आदित्य मोदनवाल, टांडा नगर मंत्री वीर प्रताप सिंह,नगर सह मंत्री मुस्कान जायसवाल ,आदर्श गौंड एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। जिसमें विभाग सह संयोजक विज्ञेष श्रीवास्तव ने कहा स्वच्छता एक आदत है जो हर किसी के जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। मुझे उम्मीद है कि हमारे स्कूल परिसर की सफाई और रखरखाव में हमारे प्रयास हमारे समाज को स्वच्छ रखने में एक छोटा कदम है।

टांडा नगर सह मंत्री मुस्कान जायसवाल और पूर्व नगर सह मंत्री आदर्श गौंड जी ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत के हर क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त बनाना है। चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी। इसके अलावा, इसका मुख्य उद्देश्य सभी सार्वजनिक और निजी स्थानों पर स्वच्छता और स्वच्छता बनाए रखने की आदत को प्रोत्साहित करना है।
चाहे वो सड़कें हों, गलियाँ हों, दफ़्तर हों, घर हों या फिर देशभर में सार्वजनिक बुनियादी ढाँचा।

इसके अलावा, इस अभियान का सबसे अच्छा पक्ष यह है कि स्वच्छता पर ज़ोर दिया जा रहा है और सभी स्कूलों, कॉलेजों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। नगर मंत्री वीर प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता का यह अभियान न केवल लोगों के बीच गति पकड़ रहा है, बल्कि हमारे समाज में भी व्यापक बदलाव ला रहा है। इस अभियान के दौरान कार्यक्रम एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आदित्य मोदनवाल कहा कि हम लोग हर रविवार को इसी तरह कार्यक्रम करते रहेंगे।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *