भूलेख विभाग में संबद्ध लेखपाल 20 वर्षों से एक ही पटल पर है तैनात, जमकर कर रहा है भ्रष्टाचार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त होने के बाद भी भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिना पैसा दिए आपका काम नहीं होने वाला है जिला अधिकारी कार्यालय के बगल में ही इतना बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है मूल रूप से लेखपाल पद पर कार्यरत व मौजूदा समय में जिलाधिकारी कार्यालय भूलेख विभाग में संबद्ध लेखपाल सत्य प्रकाश वर्मा से संबंधित है।
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 20 वर्षों से एक ही पटल पर जमे हुए हैं जिसके चलते भ्रष्टाचार की जड़े मजबूत हो चुकी हैं विभाग से रिटायर हुए कर्मचारी के पेंशन आदि के लिए 10 से 20 हजार रूपए की मांग कर उनका शोषण किया जा रहा है। नाम न छापने के शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि 6- 6 महीने से बिल बुक बना कर रखा गया होगा ट्रेजरी में उनका पैसा नहीं लग रहा है बहुत सारी ऐसी फाइल उनके कार्यालय में मौजूद मिलेंगी उसका केवल एकमात्र कारण है बिना पैसा दिए कार्य नहीं हो सकता है।

उसने यह भी बताया कि वेतन के अलावा जो भी कार्य होता है उसमें बिना पैसा लिए कार्य को नहीं करते हैं। उसने यह भी बताया की आज तक इनका पटल चेंज नहीं हुआ अगर पटल भी चेंज हो जाए तो सभी को राहत मिल जाए लेकिन पानी में रहना है तो मगरमच्छ से बैर कौन कर सकता है।
सूत्रों के अनुसार करीब 20 वर्षों से इस पट पटल पर तैनाती के दौरान अकबरपुर में एक आलीशान मकान के साथ दो से तीन स्थानों पर जमीन भी खरीदी गई है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *