संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में मिला ट्रैक्टर चालक का शव

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
अकबरपुर चीनी मिल गन्ना पूर्ति करने जा रहे ट्रैक्टर चालक का शव गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आपको बता दे कि मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, गोहन्ना बाईपास दोस्तपुर रोड पर 35 वर्षीय विकास यादव पुत्र भारत यादव निवासी अलीपुर कोड़रा थाना क्षेत्र मालीपुर का शव मिला है।हत्या के आशंका पर पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई शुरू किया। तब जाकर पता चला कि पिंटू गुप्ता नाम के एक युवक के साथ मार–पीट का मामला सामने आया।

जिसमें पिंटू गुप्ता ने विकास को मार मारकर मौत के घाट उतार दिया।बताया जाता है कि विकास यादव गन्ने का ट्राला चलाने का काम करता था। नौ मार्च देर रात को विकास के ट्राला से पिंटू के ई –रिक्शा में मामूली सा छू गया था।जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।जिसके बाद पिंटू गुप्ता अपने गिरोह के मिलीभगत से विकास का हत्या कर दिया गया।मामले की सूचना पर अकबरपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर श्रीनिवास पाण्डेय क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मौर्य,अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई शुरू किया।हत्या के मामले में शामिल पिंटू गुप्ता के भाई को गिरफ्तार कर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *