वाह रे जमाना लूट सको तो लूट ऐडिओ साहब साथ है

Spread the love

बरसों से भूख पुरानी मिटाने में जुट गई पंचायत सचिव साहिबा

क्योंकि ज्यादा खाने के चक्कर में बरसों से भूखी थी पंचायत सचिव साहिबा

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
केंद्र की मोदी सरकार हो या उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दोनों ही भाजपा के अहम पहलू हैं इसलिए कहा जाता है उत्तर प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार है और इन दोनो पहलूओ का लोहा भारत ही नही पूरा विश्व लोहा मानता है परन्तु डबल इंजन की सरकार है जिससे भष्टाचार खत्म हो जायेगा यह पूरा देश मानता है लेकिन अम्बेडकर मे डबल इंजन की सरकार धराशायी है।
मामला जिले के विकास में बसखारी के अंतर्गत ग्राम सभा कटयागंज का है यह ग्राम सभा भ्रष्टाचार और बेईमानी को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है लेकिन धीरे-धीरे यह भ्रष्टाचार की हद पार कर गया है पहले तो भ्रष्टाचार कम होता था लेकिन जबसे ग्राम पंचायत सचिव पूजा चौरसिया आई है बिना काम कराये या नाम मात्र काम करा कर लाखों का बजट निकाल लेती है और निकाले क्यों ना क्योंकि कहा गया है अगर शेरनी भूखी हो तो तेज वार करती है तो उनका भी हाल है क्योंकि बरसों पहले भ्रष्टाचार मे लिप्त होने के कारण विभाग में कार्य नहीं कर रही थी।

किसी तरीके से बहाल होने के बाद जैसे ही इनको चार्ज मिला वैसे ही भूखी शेरनी की तरह टूट पड़ी बताना चाहते हैं कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन्होंने कमाल कर दिया लोग गणतंत्र दिवस मनाने में बिजी थे और इन्होंने पंचायत भवन के नाम पर 125300 निकाल लिया जबकि देखा जाए पंचायत भवन पर काम कुछ हुआ ही नहीं है और हाल में पंचायत भवन के 50 मीटर पहले आर सी सी सेंटर का निर्माण हो रहा है आर सी सी सेंटर का आकार 20× 15 फुट का होगा और उसके सामने आरसीसी केंद्र और रोड के बीच में 10 से 15 फूट दूरी होगी इन्हीं आर सी सी सेंटर पर इनके द्वारा 92 हजार की मिट्टी पटा दी गई और आर सी सी सेंटर आधा भी नहीं पटा होगा अब बात टके की आखिर मिट्टी कीमत क्या होगी अगर मिट्टी के पास जाकर देखा जाए तो बहुत ज्यादा मिट्टी 10 टाली से ज्यादा नहीं होगी अर्थात मिट्टी की कीमत इन्होंने₹9000 प्रति टाली लगाई है जबकि मार्केट में इसकी कीमत 300 से लेकर₹500 तक मिल जाती है तो हुई ना बात टके की।


अब बात करने जा रहे हैं यहां के सहायक विकास अधिकारी पंचायत की यहां पर सहायक विकास अधिकारी कुर्सी पर सहायक विकास अधिकारी बैठते तो हैं लेकिन इनका काम उनके कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी राजेश शुक्ला करते हैं क्योंकि बहुत से मामले में देखा गया जिस तरीके से किसी भी शिकायत का जांच करके रिपोर्ट पूर्व ऐडियो पंचायत जगदंबा शुक्ला लगाते थे इस तरीके वर्तमान एडियो पंचायत भी लगाते हैं वही लिखावट वही स्टाइल केवल हस्ताक्षर अलग ,तो इसका मतलब क्या हुआ यहां पर ऐडियो पंचायत की कुर्सी केवल सो पीस जबकि इसके कलाकार राजेश शुक्ला है अब राजेश शुक्ला किस पद पर हैं यह तो पता नहीं है। सूत्र के अनुसार पहले यह किसी एजेंसी के माध्यम से कार्यालय में कार्य कर रहे थे परनतु एजेंसी का समय खत्म होने के बाद भी राजेश शुक्ला किसके बल पर सहायक विकास अधिकारी कार्यालय में कार्य कर रहे हैं यह समय बताएगा और तो अगर एडियो पंचायत से किसी भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत की जाती है तो उनका एक निस्तारण होता है भुगतान सही से हो रहा है कभी भी कोई पंचायत भवन पर फाइल जांच किया जा सकता है जबकि शिकायत कार्य की होती है और फील्ड मे ऐडियो साहब जाते ही नहीं है तो ऐसे ही है अंबेडकर नगर में भ्रष्टाचारी।


Spread the love
  • Related Posts

    होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

    Spread the love

    Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


    Spread the love

    सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *