24 घंटे बाद भी हत्या का नहीं हो सका खुलासा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।
24 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी अकबरपुर कोतवाली पुलिस अभी तक हत्या की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर कोडरा गांव निवासी विकास यादव पुत्र भारत यादव उम्र 35 वर्ष गन्ना आपूर्ति करने मिझौड़ा चीनी मिल जा रहे थे। जिनका शव सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोहन्ना बाईपास दोस्तपुर रोड पर गेहूं के खेत में मिला था। सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय, क्षेत्राधिकार देवेंद्र मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने घटना के पर्दाफाश के लिए तीन टीमों का गठन भी किया था। परिजनों से पूछताछ करने पर पिंटू गुप्ता नामक ई रिक्शा चालक से ट्रैक्टर के लड़ जाने के बाद मारपीट का मामला सामने आया था।
वही जब इस विषय पर नगर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं रिसीव हो सका।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *