आखिर इस रसूखदार भूलेख विभाग में संबद्ध लेखपाल पर कार्यवाई से क्यों बचते है हाकिम….

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। आकण्ठ भ्रष्टाचार एवं कदाचार में लिप्त जनपद का रसूखदार जिलाधिकारी का यह कलेक्ट्रेट भूलेख विभाग में संबद्ध लेखपाल सत्य प्रकाश वर्मा जिसका पग पग भ्रस्टाचार में लिप्त एवं शासनादेश का मखौल उड़ाते हुए पैशाचिक अट्टहास कर रहा है ।
जिसकी शैली न कि सरकारी आदेशों को पलीता लगा रही है, बल्कि राजस्व को भी चूना लगाने से नहीं चूक रही है वहीं इसके पटल से निर्गत पीड़ितों को मिलने वाला न्याय भी नीलाम किया जा रहा है । जिसके द्वारा यह अकूत संपत्ति का स्वामी बन बैठा है। अपने काले कमायी के जरिये से ही इसने एक अभेद्य दुर्ग स्थापित कर दशकों से एक पटल पर अंगद का पैर बनकर जमा हुआ है। इसके खिलाफ़ दर्जनों शिकायतें वर्षों से आज भी लम्बित चल रहीं हैं।

परंतु अपनी अवैध रूप से की गयी कमायी के जरिये अभी अपने सभी हुक्मरानों से खुद को मुफीद करता आ रहा है। शिकायतकर्ता की आवाज भी इसके रसूख के सामने अपना दम तोड़ती नजर आने लगी है और न्याय की देवी का चौखट भी शिकायतों के रक्त से रंजित हो चला है। बार बार एक ही सवाल करती है, आखिर कब होगी इस रसूखदार भ्रष्ट बाबू पर कार्यवाही, आखिर हाकिम की मेहरबानी है या मजबूरी ?

वही जब इस संबंध में एडीएम सदानंद गुप्ता से आज दोबारा बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि समय न मिलने की वजह से जानकारी हासिल नहीं हो पाई है समय मिलने के बाद जानकारी हासिल कर उपलब्ध करा दी जाएगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *