ब्याज का पैसा चुकाना न पड़े इसलिये खुद ही रच दी मनगढ़ंत व झूठी घटना

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।जनपद के जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत जहांगीरगंज निवासी इन्द्रजीत पुत्र रामअचल नि० ग्राम द्वारा डायल 112 पर पैसा चोरी होने के सम्बन्ध मे सूचना दी गयी व थाना स्थानीय पर आकर तहरीर दी की दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात चार अभियुक्तों द्वारा वादी को झगड़े में उलझाकर पाकेट में रखा 26,000 रुपया चोरी कर ले जाने व देख लेने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया।

जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी द्वारा की गयी व अज्ञात अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।जिसमे आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए राजेसुल्तानपुर पुलिस टीम द्वारा सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज व गवाहो व मुखबिर के माध्यम से तलाश की गयी। किन्तु उपरोक्त घटना का होना नही पाया गया। बल्कि अभियुक्त / मुकदमा वादी द्वारा खुद के उधार लिये पैसे का ब्याज का पैसा चुकाना न पड़े इसलिये खुद ही मनगढ़ंत व झूठी घटना दिखाकर तहरीर देकर मुकदमा लिखाया गया।

झूठी घटना दिखाने व लोक सेवक की शक्तियों का गलत प्रयोग करने का आशय पाये जाने पर व मुकदमा वादी के ही कब्जे से घटना से संबंधित एक अदद पर्श व 1120 रुपये प्राप्त होने पर व इस संबंध मे वादी के कबूलनामा के आधार पर अभियुक्त/मुकदमा वादी को अभियोग उपरोक्त मे जुर्म धारा 303(2), 229(1), 317(2), 217 (क) बीएनएस मे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेजा जा रहा है।


Spread the love

Related Posts

होली पर्व पर 108 व 102 एंबुलेंस सेवाएं हाई अलर्ट पर आपात स्थिति में तुरंत डायल करें 108,

Spread the love

Spread the loveमहिलाओं व बच्चों के लिए 102 सेवा उपलब्ध अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।होली पर्व को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे के…


Spread the love

सड़क दुर्घटना में शहीद सीआरपीएफ जवान विनय सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Spread the love

Spread the love14 वर्षीय बेटे अंश ने दी मुखाग्नि, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।झारखंड में 106 रैपिड एक्शन फोर्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *