मकान के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव में एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक 27 वर्षीय विवाहिता का शव घर के छत की कुंडी से लटका मिला घटना मंगलवार देर शाम की है। सबसे पहले मृतका के ससुर ने शव को लटकता देखा उन्होंने तत्काल अपने बेटे चिंतामणि को सूचित किया खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है घटना से पूरे परिवार में शोक छाया हुआ है। बता दें कि मृतका का छह वर्षीय बेटा मां के शव से लिपटकर रोता रहा ग्रामीणों के मुताबिक महिला कुछ समय से मानसिक तनाव में थी हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है पुलिस मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *