अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर।मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी पर कार्रवाई किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है।
ब्लाक के सचिव व ग्राम विकास अधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी बसखारी के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी दिनेश राम को अपना मांग पत्र सौंपा है। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किए गए निलंबन की कार्रवाई को वापस न लिए जाने तक सभी ने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला ने बसखारी विकासखंड के मकोइया ग्राम सभा के गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान 11 पशु अतिरिक्त पाए गए थे। पशुओं के कान में टैग नहीं लगे हुए थे।इसके बाद पशुधन प्रसार अधिकारी को निलंबित करने की संतुष्टि के साथ ग्राम विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव को निलंबित, खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्यवाही लापरवाही बरतने पर किया था।





