उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटे कार्यकर्ता

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ नेता भाजपा एवं पूर्व प्रत्याशी लोकसभा डॉक्टर गयादीन सिंह के नेतृत्व में सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग वासुदेव मौर्य से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए दिशा निर्देश मांगा वासुदेव मौर्य द्वारा अधिक से अधिक भीड़ जुटा कर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने पर बल देते हुए भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने एवं आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने हेतु मुख्य रूप से पिछड़ा दलित समाज को पार्टी के प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में आम जनमानस के विकास कार्यों को बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया,।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी लोकसभा डॉक्टर गयादीन सिंह भारती एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में विधानसभा टांडा के आसोपुर,खासपुर रसूलपुर,सैदपुर,रज्जीपुर केशवपुर पच पोखरा रायपुर महरीपुर, ककराही आदि दर्जनों गांव में सघन जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान राम प्रकाश वर्मा रामकुमार मौर्य राम भरत वर्मा सभाजीत वर्मा अशरफ जमाल एडवोकेट अरविंद कुमार संजय कुमार श्याम सुंदर यादव,अमिताभ कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *