सिझौली मंडी अकबरपुर में शीघ्र प्रारंभ होगा मसूर का क्रय केंद्र

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरँगर्नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि सिझौली मंडी अकबरपुर में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मसूर क्रय केंद्र का संचालन शीघ्र प्रारंभ होगा, जिसके लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में पहली बार प्रारंभ हो रहे मसूर का क्रय केंद्र पर सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 6700 रुपए प्रति कुंतल की दर पर कृषक भाई अपने उपज का विक्रय कर सकते हैं।

इस मसूर क्रय केंद्र का संचालन सहकारिता विभाग की जूट फेडरेशन एजेंसी के द्वारा किया जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने बताया कि मंडी समिति अकबरपुर में सरसों क्रय केंद्र का भी संचालन प्रारंभ हो चुका है। जहां पर कृषक भाई अपने उपज/सरसों का सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति कुंतल की दर से विक्रय कर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए सहायक निबंध सहकारिता ने सभी कृषक भाइयों से अपील की है कि कृषक भाई मंडी में संचालित क्रय केंद्र पर आकर अपनी उपज का विक्रय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *