जातिगत जनगणना कराए जाने से हर वर्ग को मिलेगा लाभ: कपिलदेव वर्मा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। भाजपा की केंद्र सरकार के नेतृत्व में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट द्वारा सामान्य जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना कराये जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर जनपद की तरफ से आभार ज्ञापित करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन से पटेल नगर तिराहा सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा निकाल कर आभार व्यक्त किया गया।


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा निकले गए पद मार्च के अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट द्वारा देश की सामान्य जनगणना के साथ ही जाति वार जनगणना कराया जाना ऐतिहासिक निर्णय है। कहा कि जातिगत जनगणना कराए जाने से हर वर्ग को लाभ मिलेगा। देश को आजादी मिलने से अबतक किसी भी सरकार ने जातिगत जनगणना नहीं कराया है।ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा सरकार का आभार व्यक्त करते स्वागत किया है।


पद मार्च में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश मौर्य,सभासद अतुल वर्मा,संजय वर्मा, अशोक चौधरी,मनोज मौर्य,राम सूरत मौर्य,धर्मेंद्र कुमार,रमेश यादव, चंद्रपाल वर्मा,अमित यादव,अनूप प्रजापति आदि शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *