गीता इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी परीक्षार्थियों का हुआ सम्मान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

गोण्डा। नगर के बलरामपुर रोड पर जयनगरा में स्थित गीता इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में विशेष योग्यता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो दर्जन परीक्षार्थी छात्र- छात्राओं को कालेज परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षक शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए कालेज के प्रबन्धक रंगेश अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल ने कहा कि निष्ठा व लगन के साथ मनोयोग पूर्वक प्राप्त शिक्षा, अनुशासन व गुरुजन व बड़ो के प्रति आदर करने के संस्कार से प्राप्त ज्ञान की बदौलत युवक के जीवन में प्रगति के अनगिनत रास्ते खुल जाते हैं।

कालेज के सभी छात्रों को मेधावी सहपाठियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कालेज की प्राचार्या नीलम अग्रवाल एवं अकादमिक निदेशक विमल कुमार राय ने बताया कि वर्ष 2025 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सफलता के सोपान पर चढ़ते हुए हमारे कालेज के इंटर मीडिएट परीक्षार्थियों में शिखर वर्मा ने 93, अनन्या गुप्ता ने 81, शिवाय गर्ग , शिवांस ओझा व समृद्धि ने 78 , देवस्य मिश्र ने 75, आस्था मिश्र ने 73, दक्ष प्रताप सिंह ने 70, आदर्श यादव ने 63 एवं प्रशांत द्विवेदी ने 62 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जहां कालेज का मान बढ़ाया वहीं हाई स्कूल में भी साक्षी शुक्ला ने 93, आयुष मिश्र ने 92, , शुभी मिश्रा ने 88, सुमित कुमार व आकांक्षा तिवारी ने 87, क्षितिज सिंह व आर्या मिश्रा ने 86, तन्नू यादव व श्रेया ने 85, काव्यांश तिवारी ने 80.8, अंश मित्र ने 80 एवं मिथिलेश गुप्ता ने 79 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा को स्थापित किया।

समारोह में कालेज के शिक्षक शिक्षिकाओं ने मेधावी परीक्षार्थियों को माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने कालेज की शिक्षण व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर रीतू सिंह, सरिता शुक्ला, संजय सिंह, विकास शुक्ला, शिवपूजन पांडे, मनीष मौर्य, सुमन त्रिपाठी,शुभम त्रिपाठी एवं आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


Spread the love
  • Related Posts

    विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

    Spread the love

    Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


    Spread the love

    अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *