पौधारोपण करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना

Spread the love

नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से आग्रह किया कि वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अवश्य लगाएँ

अंबेडकर नगर ÷ प्रत्येक माह होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनपद की बूथों में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि,बूथों पर मां के नाम एक वृक्ष के पौधे का रोपड़ कर मन की बात कार्यक्रम को सुना।


विधान सभा क्षेत्र टांडा के सद्दरपुर मंडल की बूथ संख्या 14 सुलेमपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं एक पेड़ मां के नाम का पौधारोपण करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि मन की बात कार्यक्रम को देश की 22 भाषाओं और कई स्थानीय बोलियों में प्रसारित किया जाता है।कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन की चर्चा करते हुए 123वें मन की बात कार्यक्रम के एपिसोड की शुरुआत किया।

मोदी ने कहा कि योग अब सिर्फ भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं है।यह एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। तीर्थ यात्राओं की चर्चा करते हुए मोदी जी ने तीर्थ यात्राओं में जुटे सेवा भाव और स्वैच्छिक संगठनों की भी सराहना किया।विशेष रूप से कैलाश पर्वत यात्रा का जिक्र किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काम कर रहे सेवकों और संगठनों को धन्यवाद दिया।आंख की संक्रामक बीमारी ट्रेकोमा को गंभीर बीमारी बताते हुए कहा कि यह साफ सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते फैलती है।भारत से यह बीमारी समाप्त हो चुकी है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को जनपद की 1724 बूथों पर 18107 लोगों ने सुना।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनकर पौधारोपण करने में मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय,विधायक धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमा शंकर सिंह,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा,ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,गौरव सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा,पूर्व चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मंत्री संजय सिंह,चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,दीपक तिवारी,डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह सहित हजारों लोग शामिल रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

    Spread the love

    Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


    Spread the love

    अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *