बंधक बनाकर संपत्ति हड़पने का प्रयास, बेटे ने लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर। वृद्ध को बंधक बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है बेटे ने शिकायती पत्र लेकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना कोतवाली जलालपुर क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर बनगांव का है। जिसमें परिजनों द्वारा ही संपत्ति हड़पने के लिए बुजुर्ग को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 88 वर्षीय बद्रीनाथ के पुत्र ने थाना अध्यक्ष जलालपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बहन माधुरी उपाध्याय एवं उसके पति नरसिंहदेव उपाध्याय ने संपत्ति की लालच में बद्रीनाथ को जबरन अपने कब्जे में ले रखा है।

भुक्तभोगी का आरोप है कि बीते 27 मई 2025 को विपक्षी द्वारा दबंगई के बल पर उनके घर में घुसकर परिजनों को डरा-धमका कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और मानसिक रूप से अस्वस्थ बद्रीनाथ को जबरन अपने साथ ले जाकर उनकी संपत्ति को हड़पने की साजिश रची जा रही है।
भुक्तभोगी के मुताबिक, पूर्व में बीते वर्ष 2 जनवरी 2024 को भी बहला-फुसलाकर चेक संख्या 41906 के माध्यम से आरटीजीएस द्वारा एक बड़ी धनराशि माधुरी उपाध्याय के पति के खाते में स्थानांतरित कराई गई थी।

परिवार को आशंका है कि संपत्ति के लालच में उनके पिता की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तत्काल कार्रवाई कर बद्रीनाथ को बहन व उसके पति के चंगुल से मुक्त कराया जाए तथा वृद्ध की संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि जब अपनों से ही खतरा हो, तो न्याय और सुरक्षा की उम्मीद केवल कानून व्यवस्था से ही रह जाती है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *