विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित अभियान का हुआ आयोजन

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित केंद्र सरकार की 11 वर्ष की बेमिसाल कार्यकाल पर संगठन नेतृत्व के निर्देशन और भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम जिला संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन में जनपद के मंडलों में चले रहे विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित अभियान के अंतर्गत मंडलों में आयोजित मण्डल संकल्प सभा बसखारी में आयोजित किया गया।


बसखारी मण्डल में मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने केंद्र सरकार के 11 साल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के पथ पर ऐतिहासिक प्रगति की है। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने हर चुनौती का सामना करते हुए आत्म विश्वास साथ आगे बढ़ने का साहस दिखाया है।

हमारे जवानों की वीरता से सीमाएं सुरक्षित हैं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति बन चुका है। मोदी जी के सबका साथ,सबका विकास, सबका प्रयास,सबका विश्वास के मंत्र ने देश के हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि शनिवार को भीटी मण्डल में अतिथि जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,डॉ राना वीर सिंह, सद्दरपुर में जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता,श्याम बाबू,हंसवर में ब्लाक प्रमुख संजय सिंह,राजेसुल्तानपुर में पूर्व विधायक अनीता कमल, सुरेश कन्नौजिया,नेवादा में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव के आतिथ्य में सम्पन्न संकल्प सभा में शामिल लोगों को विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने की शपथ दिलाया गया।


उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से चेयर मैन ओमकार गुप्ता,भाजपा नेता रुद्र प्रसाद उपाध्याय,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,मीरा पाण्डेय,वीरेंद्र वर्मा,ज्ञानेंद्र सिंह,कुलदीप सिंह,लल्लन सोनी,अखिलेश मिश्र, सुग्रीम कन्नौजिया,आनंद सिंह,अच्छे लाल गुप्ता,मंजू चौरसिया,महेंद्र जायसवाल सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *