पीड़िता को मिला त्वरित न्याय: महरुआ में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

महरुआ (अंबेडकरनगर)। शनिवार को महरुआ थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और निराकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार कौशल कांत मिश्रा, थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह, व उप निरीक्षक सुधीर मिश्रा ने की। इस दौरान राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल जितेंद्र यादव, कानूनगो बृजेश सिंह, और बिजली विभाग के जेई सहित तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कुल 6 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 1 शिकायत का तत्काल समाधान कर दिया गया।


शेष मामलों में अधिकारियों ने गहनता से जानकारी लेकर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को बार-बार समाधान दिवस में न आना पड़े।

नायब तहसीलदार ने कहा, प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता से कार्य होगा और पीड़ितों को न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासन की सक्रियता और त्वरित निर्णय क्षमता ने जनता में विश्वास और उम्मीदें जगाईं।


Spread the love

Related Posts

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

अम्बेडकरनगर की बेटी बबिता वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, उच्च शिक्षा विभाग में बनीं कुलसचिव

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर,(बृजेश कुमार चौधरी)। जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कन्नूपुर निवासी बबिता वर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *